Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: चाकुलिया में सनातनी युवा मंच की भव्य कलश यात्रा, 108 महिलाओं ने लिया हिस्सा

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में सनातनी युवा मंच की ओर से भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दुर्गा पूजा के सप्तमी तिथि पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 108 महिलाओं ने हिस्सा लिया। स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती भी कलश यात्रा में शामिल हुए।

पक्का घाट तालाब से जल भरकर निकाली गई कलश यात्रा

कलश यात्रा की शुरुआत दुर्गा पूजा पंडाल से हुई। 108 महिलाएं मुख्य सड़क से होते हुए पक्का घाट तालाब पहुंचीं। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद कलश में जल भरा गया।इसके बाद महिलाओं ने कलश लेकर मुख्य बाजार पथ से होते हुए वापस पूजा पंडाल तक यात्रा निकाली। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

शुभ मुहूर्त में स्थापित किया गया घट

कलश यात्रा के पूजा पंडाल पहुंचने के बाद शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घट स्थापित किया गया। सनातनी युवा मंच की ओर से दुर्गा पूजा को भव्य रूप देने के लिए आयोजन किया जा रहा है।

विधायक समेत मंच के पदाधिकारी रहे मौजूद

कलश यात्रा में स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती के साथ सनातनी युवा मंच के संरक्षक विशाल बारीक, अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, सचिव साइमंस कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा और सह कोषाध्यक्ष विक्रम बारीक शामिल हुए।इसके अलावा पिंटू साहा, मनीष कुमार, देवनाथ दास, निखिल कुमार, अभिषेक पति, दुर्गा महतो, पिंटू ठाकुर, रंजन सिंह, अशोक कुमार, ललित सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button