Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: टाटा कमिंस प्लांट में 18 अक्टूबर को भी होगा काम, कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त वेतन या कंपन्सेटरी ऑफ

जमशेदपुर: टाटा कमिंस प्लांट में वर्तमान व्यावसायिक जरूरतों और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत आगामी रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को फैक्ट्री संचालित की जाएगी। सर्कुलर के अनुसार, सभी कर्मचारियों को इस दिन ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

रविवार को काम करने पर कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

प्रबंधन की ओर से जारी सर्कुलर में अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए रविवार को काम करने के बदले मिलने वाले लाभ का उल्लेख किया गया है।

एसोसिएट्स, जेएसएम और फ्लेक्सी कर्मचारी: 18 अक्टूबर को रविवार के दिन काम करने के एवज में एक दिन का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।

एक्जेम्प्ट और जेएम कर्मचारी: इस दिन काम करने वाले कर्मचारियों को 60 दिनों के भीतर एक कंपन्सेटरी ऑफ लेने की पात्रता होगी।

20 अक्टूबर को विजयादशमी की छुट्टी

सर्कुलर के मुताबिक, टाटा कमिंस प्लांट में 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के अवसर पर अवकाश रहेगा। कर्मचारियों को त्योहार के मद्देनजर निर्धारित छुट्टी दी जाएगी।

21 अक्टूबर को मिलेगी सब्स्टीट्यूट छुट्टी

प्रबंधन ने सर्कुलर संख्या HR/CIR/2026/062 के तहत 20 सितंबर 2026 को रविवार के दिन किए गए कार्य के बदले 21 अक्टूबर 2026 को सब्स्टीट्यूट छुट्टी घोषित की है। इस व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को निर्धारित तारीख पर अवकाश मिलेगा। प्रबंधन ने व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार कार्य संचालन और कर्मचारियों के अवकाश की व्यवस्था तय की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button