Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: सीतामढ़ी में अंतरजातीय विवाह को लेकर युवक के पिता पर तीन राउंड फायरिंग, दो गिरफ्तार

सीतामढ़ी: जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में सोमवार की रात अंतरजातीय विवाह को लेकर चल रहा विवाद खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि लड़की का भाई बहन से मिलने के बहाने युवक के घर पहुंचा और उसके पिता पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना में 60 वर्षीय निर्भय कुमार को दो गोलियां लगीं, जबकि एक गोली शरीर को छूकर निकल गई।

घर में घुसकर की फायरिंग

गोली लगने से निर्भय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय उनका पुत्र घर पर नहीं था। स्वजन आनन-फानन में उन्हें शहर के एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।घायल की पहचान मधुरापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामनंदन कुंवर के पुत्र निर्भय कुमार के रूप में हुई है।

अंतरजातीय विवाह से नाराज थे लड़की के स्वजन

पुलिस के अनुसार, निर्भय कुमार के पुत्र ने गांव की ही एक लड़की से अंतरजातीय विवाह किया है। इस विवाह को लेकर लड़की के स्वजन नाराज चल रहे थे। इसी विवाद के बीच सोमवार देर शाम लड़की का भाई बहन से मिलने के बहाने निर्भय कुमार के घर पहुंचा।पुलिस के मुताबिक, घर में प्रवेश करने के बाद उसने निर्भय कुमार पर गोली चला दी। तीन राउंड फायरिंग में दो गोलियां उन्हें लगीं, जबकि एक गोली शरीर को छूकर निकल गई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

ऑटो से भाग रहे दो लोग गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपित ऑटो में सवार होकर मौके से भागने लगा। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर ऑटो को रोक लिया। पुलिस ने ऑटो सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है।दोनों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया अंतरजातीय विवाह को लेकर विवाद में गोलीबारी की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button