Jharkhand:जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने कदमा बाजार में दुकानदारों को किया जागरूक, किराया वृद्धि पर आंदोलन की दी चेतावनी

जमशेदपुर: जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की ओर से कदमा बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा बाजार की दुकानों के किराए में की गई भारी वृद्धि के बारे में व्यापारियों को जागरूक करना और उन्हें एक मंच पर लाना है।

बातचीत से समाधान की उम्मीद, नहीं तो होगा आंदोलन

अभियान के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाजार की विभिन्न दुकानों पर जाकर दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें लीफलेट वितरित किए। महासचिव नसीम अंसारी ने बताया कि बढ़े हुए किराए का सबसे ज्यादा असर छोटे एवं मध्यम वर्ग के कारोबारियों पर पड़ रहा है।एसोसिएशन ने प्रशासन और जेएनएसी को इस मुद्दे का व्यावहारिक समाधान निकालने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। यदि तय समयसीमा के भीतर कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया, तो व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन टकराव की बजाय बातचीत के रास्ते पर विश्वास रखती है। अभियान के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एसोसिएशन के प्रयासों को अपना पूरा समर्थन दिया।

Exit mobile version