Jharkhand INFACTNews

Jharkhand:जुगसलाई में दुकान का ताला-शीशा तोड़कर चोरों ने उड़ाई नकदी

जमशेदपुर:जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्लाईवुड दुकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यह घटना ‘मलिक प्लाईवुड एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ की है। सोमवार की सुबह जब दुकान के संचालक दुकान खोलने पहुंचे, तो कार्यालय का सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिसके बाद चोरी की इस वारदात का खुलासा हुआ।सूचना मिलते ही डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें दो संदिग्धों के शामिल होने की बात सामने आई है।

ग्रिल और शीशा तोड़कर अंदर घुसा चोर

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 1:20 बजे एक संदिग्ध चोर दुकान के ऊपरी हिस्से में पहुंचा। उसने ग्रिल का तार काटने के बाद शीशा तोड़ा और अंदर दाखिल हो गया।अंदर घुसकर चोर ने कार्यालय के फाइल रखने वाले स्थान से छेड़छाड़ की। उसने सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सारी हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी थीं। फुटेज में देखा गया कि एक अन्य संदिग्ध दुकान के बाहर स्कूटी स्टार्ट कर इंतजार कर रहा था। अंदर से सामान समेटने के बाद चोर बाहर आया और दोनों स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए।

कैश, लैपटॉप और चांदी के सिक्के गायब

दुकान के संचालक सुमित मलिक के अनुसार, चोर दुकान से एक लाख रुपये से अधिक नकद, एक लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी के सिक्के, एक ग्राम सोने का सिक्का और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व फाइलें चुरा ले गए हैं।संचालक ने प्रारंभिक आकलन के आधार पर कुल नुकसान लगभग पांच लाख रुपये बताया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान करने और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button