Jharkhand INFACTNews

Jharkhand : निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के सोनारी स्थित ठिकानों पर छापेमारी ; सराईकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड में जांच तेज करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव के सोनारी स्थित आवास और कार्यालय पर पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक दबिश दी। इस हाई-प्रोफाइल छापेमारी में चार थानों की पुलिस शामिल रही।

सराईकेला और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई , घंटों खंगाले गए दफ्तर व आवास

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरी गोपनीयता के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस बड़ी कार्रवाई में सोनारी थाना, बिष्टुपुर थाना, चांडिल थाना और चौका थाना की पुलिस टीमों ने एक साथ मिलकर छापेमारी की। पुलिस अधिकारियों ने सोनारी स्थित अशोक सिंह राघव के आवास और व्यावसायिक कार्यालय को चारों तरफ से घेरकर घंटों तक कमरे, अलमारी, कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच की।

अशोक सिंह राघव से जुड़े नेटवर्क की परते खंगाल रही पुलिस

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान जांच टीम के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य लगे हैं, जिन्हें निखार हत्याकांड की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी या मिले साक्ष्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों को सार्वजनिक करने से आगे की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। इसी कारण छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों और जांच के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है।

पुलिस रेड नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा

जमशेदपुर और सराईकेला पुलिस की इस संयुक्त रेड को निखार सबलोक हत्याकांड की जांच प्रक्रिया का एक बेहद अहम और बड़ा हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा था, जिसके तहत सबूतों का संकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button