BollywoodEntertainmentMusicNewsTrending

Entertainment: रवि किशन का गाना ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ रिलीज, वायरल मीम का हुआ म्यूजिकल मेकओवर

मनोरंजन डेस्क : अभिनेता और नेता रवि किशन इन दिनों अपने वायरल मीम्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी कही बातें और वीडियो क्लिप्स आए दिन इंटरनेट पर मजेदार मीम्स का हिस्सा बन जाते हैं। अब रवि किशन ने खुद अपने इस वायरल अंदाज को गाने में बदलकर फैंस को नया सरप्राइज दिया है।रवि किशन ने टी-सीरीज के साथ मिलकर ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ नाम से गाना रिलीज किया है। इस म्यूजिक वीडियो में उनके वायरल मीम्स और खास अंदाज को सेलिब्रेट किया गया है। रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है।

‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ की सोशल मीडिया पर धूम

रवि किशन के ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ वाले वायरल मीम्स ने इंटरनेट पर खूब लोकप्रियता हासिल की है। अब इसी चर्चित लाइन को टी-सीरीज ने एक पूरे गाने का रूप दे दिया है।शुक्रवार, 11 सितंबर को टी-सीरीज ने यह गाना रिलीज किया। खास बात यह है कि गाने में खुद रवि किशन ने अपनी आवाज दी है। उनके साथ मेलो डी और दिवंगत पंजाबी गायक सुरजीत बैंस बिंद्राखिया की आवाज भी शामिल है।यह गाना बिंद्राखिया के लोकप्रिय पंजाबी गीत ‘लक टुनु टुनु’ का मॉडर्न वर्जन भी बताया गया है।

वायरल मीम्स को गाने में किया गया सेलिब्रेट

‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ के जरिए रवि किशन ने अपने वायरल मीम कल्चर को ही मनोरंजन का हिस्सा बना दिया है। म्यूजिक वीडियो में वह अपने चर्चित अंदाज में नजर आ रहे हैं।गाने में रवि किशन की जबरदस्त एनर्जी देखने को मिलती है। चमकीले कपड़े, आलीशान सेटअप और लग्जरी लाइफस्टाइल के बीच वह अपने खास अंदाज और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करते नजर आते हैं।

मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे गाने के बोल

इस गाने के बोल मेलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं। गाने को संगम वैज्ञानिक ने प्रोड्यूस किया है।इसके संगीत को मेलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने तैयार किया है। वहीं म्यूजिक वीडियो का निर्देशन पोस्ट गुरु ने किया है।

रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पूरे देश को पागल करने आ रहा हूं।”वीडियो में उनका वही अंदाज देखने को मिलता है, जिसके छोटे-छोटे क्लिप्स पहले से सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में वायरल होते रहे हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में भी नजर आए रवि किशन

रवि किशन के फिल्मी करियर की बात करें तो वह हाल ही में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आए थे। इसमें उन्होंने बब्बन भैया का किरदार निभाया है।फिल्म में उनका किरदार एक ऐसे गैंगस्टर का है, जो मिर्जापुर की सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button