BreakingJharkhand INFACTNews

नवल टाटा हॉकी अकादमी के ‘गर्ल्स विंग’ का भव्य उद्घाटन, रुचि नरेंद्रन व ओलिंपियन एम.एम. सोमैया रहे मौजूद

जमशेदपुर :लौहनगरी जमशेदपुर में हॉकी की उभरती बालिकाओं को वैश्विक मंच पर चमकाने की दिशा में बुधवार को एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। ‘हॉकी ऐस फाउंडेशन’ द्वारा नवल टाटा हॉकी अकादमी के नए ‘गर्ल्स विंग’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह का आयोजन अकादमी परिसर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की प्रथम मंजिल पर बने अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल रूम में संपन्न हुआ।

रुचि नरेंद्रन और ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता एम.एम. सोमैया रहे मुख्य अतिथि

इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिए खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियां, कोच, युवा खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। समाजसेविका रुचि नरेंद्रन ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर नए विंग का शुभारंभ किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं 1980 मॉस्को ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मनयापांडा मुथन्ना सोमैया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

आवासीय सुविधाओं के साथ मिलेगा अत्याधुनिक कोचिंग

अकादमी के इस नए गर्ल्स विंग का मुख्य उद्देश्य झारखंड और देशभर की होनहार बालिका हॉकी प्रतिभाओं को तराशना है।
दूर-दराज से आने वाली बालिका खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित, आधुनिक और सुसज्जित हॉस्टल व भोजन की व्यवस्था। अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक टर्फ, पेशेवर फिटनेस ट्रेनर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन और आधुनिक वैज्ञानिक कोचिंग तकनीक।युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना।

“भारतीय महिला हॉकी का भविष्य उज्ज्वल” — अतिथियों का संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने युवा खिलाड़ियों में नया जोश भरा। रुचि नरेंद्रन एवं एम.एम. सोमैया ने कहा कि देश में महिला हॉकी की रफ्तार काफी तेज हुई है। ऐसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अकादमियां नई प्रतिभाओं की खोज करने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करने में रीढ़ की हड्डी साबित होंगी। उन्होंने खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने की सीख दी। कार्यक्रम के दौरान भारतीय खेल जगत में नवल टाटा के ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया और उनकी खेल विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button