Jharkhand: बड़कागांव में एनटीपीसी अधिकारी से अमन साहू गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

बड़कागांव (हजारीबाग): अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी अधिकारी से रंगदारी मांगने के मामले में बड़कागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त दिवाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जनवरी 2024 में एनटीपीसी अधिकारी से मांगी गई थी रंगदारी
बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 3 जनवरी 2024 को अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी अधिकारी दिनेश कुमार मंडा से रंगदारी की मांग की गई थी।इस मामले में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 11/24, दिनांक 11 जनवरी 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
आईपीसी की धारा 385 और 387 के तहत दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 385 और 387 के तहत केस दर्ज किया गया था जो कीअब बीएनएस की धारा 308 है। मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।
30 महीने से अधिक समय से फरार था दिवाकर तिवारी
पुलिस ने बताया कि मामले का अभियुक्त दिवाकर तिवारी, पिता स्वर्गीय राजकुमार तिवारी, ग्राम रामनगर, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग का रहने वाला है।वह इस मामले में 30 महीने से अधिक समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।



