Jharkhand: पाकुड़ में नशे के खिलाफ ऑपरेशन जीवन के तहत 2.865 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: नशीले पदार्थों के खिलाफ पाकुड़ पुलिस का ऑपरेशन जीवन लगातार जारी है। अभियान के तहत पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों से कुल 2.865 किलो गांजा बरामद किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पारू अंसारी के घर और बाइक से 2.165 किलो गांजा बरामद

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध में पुलिस ने पारू अंसारी के घर और उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की की तलाशी ली।तलाशी के दौरान पुलिस ने 2.165 किलो गांजा, 70 मिट्टी के चिलम, दो मोटरसाइकिल, तराजू-बटखारा और एक मोबाइल फोन बरामद किया।

महेशपुर में पिंटु शेख के घर से 700 ग्राम गांजा जब्त

दूसरी कार्रवाई महेशपुर थाना क्षेत्र के बड़कियारी में की गई। यहां पुलिस ने पिंटु शेख के घर पर छापेमारी की।तलाशी के दौरान उसके घर से 700 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ऑपरेशन जीवन के तहत लगातार कार्रवाई

पाकुड़ पुलिस के अनुसार एसपी अनुदीप सिंह के नेतृत्व में नशीले पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन जीवन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक कई मामलों में कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

Exit mobile version