BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: पाकुड़ में डीसी मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

पाकुड़: जिले में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों का नाम इस्तेमाल कर लोगों को ठगने की कोशिश की है। इस बार ठगों ने उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम और फोटो का उपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई है। इस फर्जी नंबर के जरिए लोगों से पैसे, गिफ्ट और अन्य आर्थिक सहायता की मांग की जा रही है।

जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त मेघा भारद्वाज किसी भी व्यक्ति से व्हाट्सएप के माध्यम से पैसे, उपहार या किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की मांग नहीं करती हैं। यदि किसी नागरिक को उनके नाम से कोई संदेश, कॉल या व्हाट्सएप अनुरोध प्राप्त होता है, तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें।

पैसे ट्रांसफर करने और निजी जानकारी साझा करने से बचें

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर पर पैसे ट्रांसफर न करें और न ही अपनी बैंकिंग, ओटीपी, आधार, पैन या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।यदि किसी को ऐसा कोई संदिग्ध संदेश या कॉल प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर थाना को दें, ताकि साइबर अपराधियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।

साइबर ठग अपना रहे नए-नए तरीके

जिला प्रशासन ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहने और किसी भी संदेश या कॉल की सत्यता की पुष्टि किए बिना कोई भी वित्तीय लेन-देन नहीं करने की सलाह दी गई है।

अफवाहों और फर्जी संदेशों से रहें सावधान

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों और फर्जी संदेशों से बचें, जागरूक रहें तथा साइबर अपराधियों की साजिशों को विफल करने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button