Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: इंटर-स्टेट बोर्ड मीटिंग में बड़ा फैसला, नक्सलियों का सफाया करने और पशु-ड्रग्स तस्करी रोकने को बनेगी त्रिकोणीय रणनीति

चाईबासा / जमशेदपुर: झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सली संगठनों और अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए तीनों राज्यों की पुलिस ने अपनी रणनीति और मजबूत कर ली है। इसी कड़ी में गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटर स्टेट बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के डीआईजी अनुराजन किस्पोट्टा ने की।

नक्सल विरोधी संयुक्त अभियान पर बनी रणनीति

बैठक में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली दस्तों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान को और प्रभावी बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वित कार्रवाई करने पर सहमति जताई।साथ ही तीनों राज्यों की पुलिस के बीच खुफिया सूचनाओं (इंटेलिजेंस) के त्वरित आदान-प्रदान पर भी जोर दिया गया, ताकि अपराधियों और नक्सलियों को राज्य की सीमा का फायदा उठाकर भागने का मौका न मिले।

ड्रग्स और पशु तस्करी पर भी सख्ती

बैठक में नक्सलवाद के अलावा नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध पशु तस्करी को रोकने के लिए भी व्यापक रणनीति तैयार की गई। अधिकारियों ने अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई, नियमित सूचना साझा करने और कानूनी कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में शामिल हुए तीन राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

बैठक में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुल 15 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

झारखंड से शामिल अधिकारी:

डीआईजी अनुराजन किस्पोट्टा (सिंहभूम-कोल्हान)
एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब (पूर्वी सिंहभूम)
एसपी अमित रेणु (पश्चिमी सिंहभूम)
एसपी मनोज कुमार स्वर्गियारी (सरायकेला-खरसावां)
ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल (जमशेदपुर)
सिटी एसपी ललित मीणा (जमशेदपुर)
एएसपी (अभियान) क्रिस्टोफर केरकेट्टा (खूंटी)
डीएसपी (मुख्यालय) रणबीर सिंह (सिमडेगा)

ओडिशा से शामिल अधिकारी:

डीआईजी ब्रजेश कुमार राय (वेस्टर्न जोन, राउरकेला)
एसपी नथीन दगडू कुशालकर (क्योंझर)
एसपी वरुण गुंटुपल्ली (मयूरभंज)
एसपी नितेश वाधवानी (राउरकेला)
एसपी अमृतपाल कौर (सुंदरगढ़)

पश्चिम बंगाल से शामिल अधिकारी:

डीआईजी अभिषेक मोदी (बांकुड़ा रेंज)
एसपी सन्नी कुमार राज (झाड़ग्राम)
एसपी मानव सिंगला (पुरुलिया)
सीमावर्ती इलाकों में बढ़ेगी सुरक्षा

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि तीनों राज्यों के पुलिस बल के बेहतर समन्वय से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क, ड्रग्स तस्करी, पशु तस्करी और अन्य अंतरराज्यीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button