BreakingDelhi INFACTNews

Delhi: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष का वॉकआउट

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के नौवें दिन गुरुवार को भी लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया।हंगामे के बीच राज्यसभा ने ‘एंटी पेपर लीक बिल’ को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले यह विधेयक लोकसभा से भी मंजूरी प्राप्त कर चुका था। हालांकि बिल पारित होने के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया।

लोकसभा में भी पारित हुआ वंदे मातरम् बिल

गुरुवार को लोकसभा ने वंदे मातरम् बिल भी पारित कर दिया। यह विधेयक इससे पहले राज्यसभा से मंजूरी प्राप्त कर चुका था। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

बुधवार को भी हुआ था जोरदार गतिरोध

इससे पहले बुधवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। सत्ता पक्ष के सांसदों ने “राहुल गांधी माफी मांगो” के नारे लगाए, जबकि विपक्षी सांसद “एलओपी को बोलने दो” और “गृह मंत्री जवाब दो” के नारे लगाते रहे।हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन का किया जिक्र

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़कों पर उतरे युवाओं का प्रदर्शन गुस्सा या हिंसा नहीं, बल्कि उनके भविष्य और अधिकारों की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को युवाओं की आवाज का सम्मान करना चाहिए।राहुल गांधी के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कई बार विरोध जताया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए सत्ता पक्ष के सांसदों से राहुल गांधी को बिना व्यवधान अपना भाषण पूरा करने देने की अपील की।

ध्वनिमत से पारित हुआ विधेयक

बाद में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर चर्चा का जवाब दिया। इसके बाद सदन ने एंटी पेपर लीक बिल को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button