Bengal INFACTBreakingNews

Bengal: अभिषेक बनर्जी के आमतला कार्यालय पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने अवैध निर्माण बताते हुए की कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। जिला प्रशासन का दावा है कि यह पांच मंजिला भवन आवश्यक अनुमति और दस्तावेजों के बिना बनाया गया था, इसलिए नियमानुसार इसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

तीन बुलडोजर और भारी पुलिस बल की मौजूदगी

कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर के बाहर तीन बुलडोजर, पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहे। प्रशासन की निगरानी में भवन को ध्वस्त करने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से यह कार्यालय बंद पड़ा था।

30 जून और 7 जुलाई को भेजे गए थे नोटिस

जिला प्रशासन के अनुसार, कार्यालय निर्माण से संबंधित अनुमति और दस्तावेजों की जानकारी मांगते हुए 30 जून को पहला नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 7 जुलाई को दूसरा नोटिस भेजा गया।साथ ही संबंधित पक्ष को 15 जुलाई को जिला प्रशासन के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।

प्रशासन का दावा- नहीं मिला संतोषजनक जवाब

प्रशासन का कहना है कि दोनों नोटिसों का संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही निर्धारित तिथि पर कोई प्रतिनिधि प्रशासन के समक्ष उपस्थित हुआ। इसके बाद नियमानुसार भवन हटाने की कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

समाचार लिखे जाने तक अभिषेक बनर्जी या तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। मामले को लेकर आगे की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button