Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापितों का आंदोलन तेज, मुख्य गेट छोड़ बाकी सभी गेट जाम

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ और विस्थापित परिवारों का आंदोलन तेज हो गया है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बाद शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने प्लांट के मुख्य गेट को छोड़कर बाकी सभी गेटों को जाम कर दिया। इससे प्लांट में आवागमन प्रभावित होने की सूचना है।इससे पहले विस्थापितों ने दो गेटों पर जाम लगाकर सांकेतिक विरोध जताया था। आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से वार्ता की पहल नहीं किए जाने के कारण उन्हें विरोध तेज करने का फैसला लेना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को मुख्य गेट भी जाम करने की घोषणा की है।

वार्ता नहीं होने से नाराज विस्थापितों ने बढ़ाया आंदोलन

विस्थापित अप्रेंटिस संघ और प्रभावित परिवार नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बावजूद प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों पर बातचीत की पहल नहीं की गई। इससे नाराज होकर उन्होंने प्लांट के अन्य गेटों पर भी प्रदर्शन शुरू कर दिया।आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर ठोस पहल नहीं होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

जमीन देने के बाद भी रोजगार के लिए संघर्ष का आरोप

विस्थापितों का कहना है कि उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट की स्थापना के लिए अपनी जमीन इस उम्मीद में दी थी कि उनके परिवारों को रोजगार मिलेगा। लेकिन आज उन्हें अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन से विस्थापित परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

चतुर्थवर्गीय पदों पर बहाली और अप्रेंटिस युवाओं को नौकरी देने की मांग

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में चतुर्थवर्गीय पदों पर आरक्षित बहाली जल्द शुरू करना, प्लांट में अप्रेंटिस का प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं को नियोजन देना और विस्थापितों को उनका हक-अधिकार सुनिश्चित करना शामिल है।विस्थापित नेताओं ने कहा कि भूख हड़ताल के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं होने पर अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर समाधान नहीं निकला तो उनकी लड़ाई आर-पार की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button