Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: हिमांशु हत्याकांड के अंतिम फरार आरोपी राघवेंद्र ने किया सरेंडर, पुलिस जल्द करेगी खुलासा

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के अंतिम फरार आरोपी राघवेंद्र ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने इस हत्याकांड में नामजद सभी प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कराने या आत्मसमर्पण कराने में सफलता हासिल कर ली है। 

अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार, तीन ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।वहीं, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल, राहुल दुबे और राघवेंद्र ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ के आधार पर मामले की विभिन्न कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

जांच अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है खुलासा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इस बहुचर्चित हत्याकांड का आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है।जांच के दौरान हत्या की साजिश, वारदात में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे की वजहों का भी खुलासा होने की संभावना है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 27 जून को बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हिमांशु की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस वाहन से उतारे जाने के बाद उन पर धारदार हथियार (चापड़) से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया था और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर भारी दबाव था।

अब पुलिस की प्रेस वार्ता पर टिकी निगाहें

अंतिम आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद अब लोगों की निगाहें पुलिस की प्रस्तावित प्रेस वार्ता पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस इस दौरान हत्या की पूरी साजिश, आरोपियों की भूमिका और जांच से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button