BreakingDelhi INFACTNews

Delhi: लाल किले को फिर बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कॉल निकली फर्जी

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को शनिवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कॉल के जरिए दी गई। इसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जहां से मामला नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को भेजा गया।पुलिस ने तत्काल सुरक्षा जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की। जांच के बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने इस कॉल को फर्जी (होक्स) करार दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

एक दिन पहले दिल्ली सचिवालय को भी मिली थी धमकी

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सचिवालय परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

स्कूलों को भी मिल चुके हैं धमकी भरे ईमेल

हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली के दो स्कूलों को भी बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली थी।तलाशी अभियान के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली और धमकियां फर्जी साबित हुईं।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, धमकी देने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

लगातार मिल रही बम धमकियों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पुलिस धमकी भरे कॉल और ईमेल भेजने वालों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दिशा में जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button