NewsUP INFACT

Uttar Pradesh: बुद्धेश्वर मंदिर से घंटों की चोरी का खुलासा, झोले में दर्जनों घंटे लेकर जाता सेवादार पकड़ा गया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर मंदिर से घंटों की कथित चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर की व्यवस्था से जुड़े एक सेवादार को परिसर से दर्जनों घंटे झोले में भरकर ले जाते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

लगातार हो रही थी घंटों की चोरी

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर से लगातार बेशकीमती घंटे गायब हो रहे थे। इससे परेशान मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान कथित आरोपी को घंटों से भरा झोला लेकर जाते हुए पकड़ लिया गया।

सेवादार की पहचान गोलू उर्फ गौरव के रूप में

पकड़े गए सेवादार की पहचान गोलू उर्फ गौरव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में श्रृंगार आरती की व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ था। इसी जिम्मेदारी का कथित तौर पर फायदा उठाकर वह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंदिर में पहले हुई घंटा चोरी की घटनाओं में भी उसी की संलिप्तता हो सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंपी तहरीर

घटना के बाद सनी, विशाल और राकेश समेत कई स्थानीय लोगों ने पारा थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। शिकायत में उल्लेख किया गया कि मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के अधीन है और मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

पुलिस ने शुरू की जांच

पारा थाना पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बरामदगी, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button