EntertainmentNews

Entertainment: यश की ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब 26 अगस्त 2026 को ओणम पर होगी ग्लोबल रिलीज

मनोरंजन डेस्क: कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ की रिलीज डेट को लेकर लंबे समय से जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने रविवार को नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया। अब यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को ओणम के खास मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नए पोस्टर के साथ हुआ रिलीज डेट का ऐलान

फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में “26-08-26 Global Release” लिखा गया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सबसे खुशहाल ओणम आने वाला है। ‘टॉक्सिक’ 26-08-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में।”इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यश के प्रशंसकों की खुशी देखने लायक रही। कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे इस अपडेट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

कई बार टल चुकी है फिल्म की रिलीज

”टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पहले भी कई बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाना था। उस समय इसकी बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से टक्कर होने वाली थी।बाद में मिडिल ईस्ट में बनी अनिश्चित परिस्थितियों का हवाला देते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को पहले 4 जून 2026 तक टाल दिया। अब आखिरकार नई रिलीज डेट 26 अगस्त 2026 तय कर दी गई है।

फिल्म में नजर आएगी दमदार स्टारकास्ट

इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में यश ‘राया’ के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ फिल्म में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यश – राया
कियारा आडवाणी – नादिया
नयनतारा – गंगा
हुमा कुरैशी – एलिज़ाबेथ
रुक्मिणी वसंत – मेलिसा
तारा सुतारिया – रेबेका


यश के आगामी प्रोजेक्ट्स

‘टॉक्सिक’ के अलावा यश की झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि ‘रामायण पार्ट 2’ को दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में लाया जाएगा।यश के फैंस को अब अगस्त 2026 में ‘टॉक्सिक’ और इसके बाद ‘रामायण’ में उनके दमदार अवतार का इंतजार रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button