Bengal INFACTBreakingNews

Bengal: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी गिरफ्तार, थाने पर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को शनिवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सरीना बीबी पर फाल्टा पुलिस स्टेशन पर हमला कर अपने पति जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कथित साजिश में शामिल होने का आरोप है।जहांगीर खान फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। उन्हें कुछ दिन पहले बंगाल-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया था।

फाल्टा से टीएमसी उम्मीदवार रह चुके हैं जहांगीर खान

जहांगीर खान डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फाल्टा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके हैं। उन्हें टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी नेता माना जाता है।

चुनाव में ‘पुष्पा’ वाली छवि बनाकर आए थे चर्चा में

चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान ने फिल्म ‘पुष्पा’ के मुख्य किरदार से प्रेरित छवि बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने कई सार्वजनिक सभाओं में खुद को ऐसा नेता बताया था जो किसी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।उन्होंने उत्तर प्रदेश के चर्चित पुलिस अधिकारी अजयपाल शर्मा का नाम लेते हुए कहा था, “अगर वो सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं… झुकूंगा नहीं।” इस बयान के बाद वह काफी चर्चा में आ गए थे।

चुनाव परिणाम के बाद हो गए थे फरार

फाल्टा में मतदान के दौरान हुई कथित गड़बड़ियों के चलते इस क्षेत्र में दोबारा मतदान कराया गया था। चुनावी नतीजों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के बाद जहांगीर खान सार्वजनिक रूप से नजर आना बंद हो गए थे।उनके अंडरग्राउंड होने के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

8 जून को बंगाल-नेपाल सीमा से हुई थी गिरफ्तारी

कई दिनों तक फरार रहने के बाद पुलिस ने 8 जून को जहांगीर खान को बंगाल-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि वह नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें सार्वजनिक रूप से अदालत ले जाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे।

अब पत्नी भी पुलिस की गिरफ्त में

ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने सरीना बीबी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह फाल्टा थाने पर हमला कर जहांगीर खान को छुड़ाने की कथित योजना में शामिल थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button