NewsUP INFACT

Uttar Pradesh: यूपी में बदले कई जिलों के बीजेपी जिलाध्यक्ष ,वाराणसी की कमान राम सकल पटेल को मिली

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पांच जिलों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पंकज चौधरी ने अम्बेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर और देवरिया के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलीप देव पटेल को अम्बेडकर नगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशी नाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर और काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।बता दें कि अगले साल 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बीजेपी अपने संगठन को मजबूत कर रही है। पांच जिलाध्यक्षों में दो ओबीसी, एक में दलित, एक में वैश्य और एक में क्षत्रिय समुदाय से हैं।

बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट

दिलीप देव पटेल, अंबेडकर नगर

राम सकल पटेल, वाराणसी
काशीनाथ सिंह, चंदौली
रमेश प्रसाद गुप्ता, गोरखपुर महानगर
काली प्रसाद, देवरिया

बीजेपी ने समर्पित कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी में राम सकल पटेल लंबे समय से पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे थे। काशी नाथ सिंह भी चंदौली में बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। 

पिछले साल भी 14 जिलाध्यक्ष बनाए गए थे

इससे पहले बीजेपी ने नवंबर 2025 में 14 नए ज़िला अध्यक्षों की एक सूची जारी की थी। इन 14 नेताओं में से सात सामान्य वर्ग से, छह पिछड़े वर्ग से और एक अनुसूचित जाति से थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के गृह ज़िले जालौन से उर्विजा दीक्षित और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ज़िले कौशांबी से धर्मराज मौर्य को दोबारा ज़िम्मेदारियां सौंपी गई। पार्टी ने अलीगढ़ ज़िले से कृष्णपाल सिंह, अलीगढ़ महानगर से राजीव शर्मा और फ़िरोज़ाबाद ज़िले से उदय प्रताप सिंह को भी उनके पदों पर बनाए रखा है। बीजेपी ने फ़तेहपुर के विवादित ज़िला अध्यक्ष मुखलाल पाल को हटा दिया था। उनकी जगह अन्नू श्रीवास्तव को ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button