Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: कोडरमा में विवाहित महिला की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी

कोडरमा: कोडरमा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। तिलैया थाना क्षेत्र स्थित मिटको कॉलोनी में एक विवाहित महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई।घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

वारदात के बाद महिला के परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

2016 में की थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार मृतका ने वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। वह अपने घर से कॉपी बनाने का व्यवसाय करती थी।महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 6 वर्षीय बेटा और 2 वर्षीय बेटी शामिल हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button