BreakingNewsUP INFACT

Uttar Pradesh: बाहुबली पूर्व एमएलए विजय मिश्रा को मिली कठोर उम्रकैद की सजा, जानें किसकी हत्या का था केस

प्रयागराज: यूपी के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हत्या से जुड़े 46 साल पुराने मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को सजा सुनाई है। कोर्ट ने विजय मिश्रा समेत चार आरोपियों को कठोर उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आईपीसी धारा 302 में कठोर आजीवन कारावास और और सभी को एक-एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। आईपीसी की धारा 307 में 10-10 साल की कैद और 50-50 हजार जुर्माना, कोर्ट ने विजय मिश्रा को उम्र कैद और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने कल ही सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था

विजय मिश्रा के अलावा तीन अन्य आरोपियों जीत नारायण, संतराम मिश्रा और बलराम मिश्रा के लिए भी सजा का ऐलान किया, तीनों अन्य आरोपियों को भी उम्रकैद और एक-एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई है। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने सभी आरोपियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने चारों आरोपियों को कल दोषी करार दिया था।

साल 1980 में कचहरी परिसर में हुई थी हत्या

बता दें कि 11 फरवरी 1980 को कचहरी परिसर में 35 वर्षीय प्रकाश नारायण पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बड़े भाई श्याम नारायण पांडेय ने कर्नलगंज थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। विजय मिश्रा जहां पहले से ही आगरा जेल में बंद है, वही तीनों अन्य आरोपी जमानत पर हैं, जिन्हें कल कोर्ट ने दोषी करार दिए जाने के बाद हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था, फैसला सुनाए जाने के लिए कड़ी सुरक्षा में बाहुबली विजय मिश्रा को कचहरी परिसर में लाया गया था। फैसला सुनाए जाने के चलते कचहरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी, एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button