NewsUP INFACT

Uttar Pradesh: जिम ट्रेनर ने डॉक्टर को नशीला ड्रिंक पिलाकर किया रेप, 2 गिरफ्तार

बरेली: बरेली के सिविल लाइंस इलाके में एक जिम संचालक द्वारा महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और करोड़ों की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर और उसके भाई को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

‘पावर ड्रिंक’ के नाम पर दिया धोखा

पुलिस जांच में सामने आया कि ‘अल्टीमेट फिटनेस क्लब’ के संचालक अकरम खान ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के लिए सुनियोजित साजिश रची थी। मई 2024 में जिम ज्वाइन करने वाली महिला डॉक्टर को अकरम ने अपनी बातों में फंसाया। वर्कआउट के दौरान ऊर्जा बढ़ाने के नाम पर उसने डॉक्टर को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने जिम में लगे कैमरों की मदद से इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में हथियार की तरह इस्तेमाल किया।

दो साल का शोषण और 50 लाख की मांग

वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद अकरम ने डॉक्टर का जीवन नर्क बना दिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने दो साल तक डॉक्टर का शारीरिक शोषण किया और लाखों रुपये वसूले। जनवरी 2026 में जब डॉक्टर ने जिम जाना बंद कर दिया, तो अकरम और उसके भाई आलम ने 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोपियों ने डॉक्टर पर अपना प्लॉट और जेवर बेचकर पैसे देने का दबाव बनाया।

पुलिस की छापेमारी और बरामदगी

डॉक्टर की हिम्मत और पुलिस की सक्रियता से आरोपियों का खेल खत्म हुआ। सीओ सिटी आशुतोष शिवम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्य आरोपी अकरम खान और उसका भाई आलम गिरफ्तार कर लिए गए हैं।आरोपियों के पास से दो पेन ड्राइव बरामद हुई हैं जिनमें अश्लील वीडियो थे। इसके अलावा मोबाइल और रंगदारी के 10 हजार रुपये भी मिले हैं। जिम की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवाएं और प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं।

जिम किया गया सील

पुलिस ने वारदात स्थल यानी ‘अल्टीमेट फिटनेस क्लब’ को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों ने किसी और महिला को भी अपना शिकार बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button