BreakingDelhi INFACTNews

Delhi: पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक बनाए गए अमित शाह, जानें असम की जिम्मेदारी किसे मिली

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। दोनों राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

बंगाल के लिए अमित शाह पर्यवेक्षक

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।वहीं मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

असम में जेपी नड्डा को जिम्मेदारी

असम में विधायक दल के नेता के चयन के लिए जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।साथ ही नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।

चुनाव नतीजे: दोनों राज्यों में बीजेपी का बहुमत

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमटी,कांग्रेस को 2, AJUP को 2 और सीपीआईएम को 1 सीट मिली।

असम में भी बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला:

बीजेपी: 82 सीटें
कांग्रेस: 19 सीटें
BOPF: 10 सीटें
AGP: 10 सीटें
AIUDF: 2 सीटें

अब किसे मिलेगा मुख्यमंत्री पद?

दोनों राज्यों में बीजेपी को प्रचंड जनादेश मिलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के नाम को लेकर है। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद जल्द ही विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button