Bengal INFACTBreakingNews

Bengal : दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर 2 मई को फिर से मतदान, अनियमितता के बाद चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना जिले में 15 पोलिंग बूथों पर शनिवार (2 मई 2026) को पुनर्मतदान कराया जाएगा। यह फैसला चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान अनियमितताओं और गड़बड़ियों की शिकायत मिलने के बाद लिया है।चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

क्यों लिया गया री-पोलिंग का फैसला?

चुनाव आयोग ने बताया कि संबंधित बूथों पर मतदान प्रक्रिया के दौरान नियमों का उल्लंघन और अनियमितताएं सामने आई थीं। रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर इन बूथों की वोटिंग को रद्द कर दिया गया।यह कार्रवाई रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 के तहत की गई है, जिसके तहत आयोग को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुनर्मतदान कराने का अधिकार है।

77 बूथों पर मांग, 15 पर फैसला

सूत्रों के अनुसार, दक्षिण 24 परगना जिले के कुल 77 पोलिंग बूथों पर दोबारा मतदान की मांग की गई थी। हालांकि फिलहाल आयोग ने केवल 15 बूथों पर ही री-पोलिंग का आदेश दिया है। बाकी 62 बूथों पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

मतदान के दौरान हिंसा भी आई सामने

29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान बसंती क्षेत्र से हिंसा की घटनाएं भी सामने आई थीं जिसमे भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर कथित हमला,उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ और सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश की गई थी। बताया जा रहा है कि बूथ नंबर 76 पर यह घटना हुई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के दौरान केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद हालात काबू में नहीं आ सके, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

क्या है आगे की स्थिति?

री-पोलिंग के बाद ही इन सीटों के अंतिम मतदान प्रतिशत और चुनावी तस्वीर स्पष्ट होगी। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button