BreakingNews

National : राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत,लेकिन कोर्ट ने रख दी शर्त

शिलॉन्ग : चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि कोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ राहत दी है—सोनम को शिलांग छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और उसे प्रतिदिन स्थानीय थाने में हाजिरी लगानी होगी।

हनीमून ट्रिप बना था हत्या का कारण

गौरतलब है कि इंदौर निवासी व्यवसायी राजा रघुवंशी की पिछले साल मई में हत्या कर दी गई थी। शादी के बाद दंपति हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग पहुंचे थे, जहां कुछ दिनों बाद दोनों के लापता होने की खबर आई थी।काफी खोजबीन के बाद 2 जून को राजा का शव वेई सावडोंग झरना के पास गहरी खाई से बरामद किया गया था, जिससे पूरे देश में सनसनी फैल गई थी।

साजिश में पत्नी की भूमिका

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सोनम रघुवंशी का एक अन्य युवक से संबंध था। आरोप है कि इसी के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से कुछ को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

कोर्ट की सख्त शर्तें

अदालत ने जमानत देते हुए यह साफ किया है कि आरोपी शिलांग से बाहर नहीं जा सकती,रोजाना थाने में हाजिरी अनिवार्य होगी।जांच में सहयोग करना होगा।

आगे की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच जारी रखे हुए है। अदालत के निर्देशों के बीच यह केस अब भी देश के चर्चित आपराधिक मामलों में बना हुआ है और आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button