
स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में उनकी अजेय बढ़त को रोक दिया है। पंजाब के 222 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर के जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली।
पंजाब की पारी: स्टोइनिस और प्रभसिमरन का धमाका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार रही प्रभसिमरन सिंह विकेटकीपर बल्लेबाज ने मोर्चा संभालते हुए 59 रनों की आक्रामक पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में स्टोइनिस ने तबाही मचाते हुए मात्र 22 गेंदों पर 62 रन ठोक डाले। उनकी नाबाद पारी की बदौलत पंजाब ने 4 विकेट पर 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
राजस्थान का पलटवार: यशस्वी और फरेरा की आंधी
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने सधी हुई शुरुआत की और अंत तक दबाव बनाए रखा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को ठोस नींव दी।युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 43 रनों की तूफानी पारी खेलकर रन रेट को बनाए रखा।अंत में फरेरा ने मोर्चा संभाला और महज 26 गेंदों पर 52 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज के पार ले गए।राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में पंजाब किंग्स को हराने वाली पहली टीम बन गई है।
प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनावन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।



