Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से डीजी एमएस भाटिया ने की शिष्टाचार भेंट, अग्निशमन सेवा सप्ताह को लेकर दी जानकारी

रांची: झारखंड के संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को लोक भवन में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के डीजी एमएस भाटिया ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डीजी ने राज्यपाल को अग्निशमन सेवा सप्ताह के प्रतीक के रूप में बैज लगाया और विभाग की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।

अग्निशमन कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण: राज्यपाल

मुलाकात के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन कर्मियों की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान होती है।उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जन-धन की रक्षा करते हैं। उनकी तत्परता से समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी

राज्यपाल ने कहा कि केवल तकनीकी तैयारी ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि आम नागरिकों का जागरूक होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने अग्निशमन सेवा सप्ताह के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को अग्नि सुरक्षा के नियमों और सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और समझ बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button