NewsSports

केकेआर / लखनऊ सुपर जाएंट्स : कोलकाता में लगातार दूसरा मुकाबला हो सकता है रद्द, वेदर रिपोर्ट ने दोनों टीमों की बढ़ाई टेंशन

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के बीच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में खेल रही केकेआर टीम के लिए शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही है, जिसमें उन्होंने तीन मैच खेले हैं और उसमें सिर्फ एक अंक है। केकेआर की टीम को 2 मैचों में जहां हार का सामना करना पड़ा तो वहीं एक मैच बारिश के चलते रद्द रहा। अब केकेआर की टीम इस सीजन में अपना चौथा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के खिलाफ खेलेगी और इस मुकाबले में भी बारिश का खलल बना हुआ है, जिससे दोनों ही टीमों की टेंशन जरूर बढ़ गई है।

कोलकाता में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच होने वाले मुकाबले में कोलकाता के मौसम को लेकर बात की जाए तो वहां पर पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश होते हुए देखने को मिली है। इसमें 8 अप्रैल को जब शाम के समय दोनों टीमें प्रैक्टिस के लिए पहुंची थी तो काफी तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरू हो गई जिसके चलते मैदान को जहां पूरी तरह से कवर्स से ढक दिया है जबकि केकेआर और लखनऊ दोनों के खिलाड़ी तुरंत मैदान से बाहर चले गए। अब सभी की नजरें 9 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर टिकी हुई है। एक्यूवेदर के अनुसार कोलकाता में 9 अप्रैल को दिन के समय सुबह 11 बजे लगभग 66 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन इसके बाद शाम के समय मुकाबला शुरू होने के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है और बारिश होने की संभावना लगभग ना के बराबर है।

लखनऊ का रहा है पलड़ा भारी

केकेआर के खिलाफ आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स का रिकॉर्ड देखा जाए तो अब तक काफी बेहतर देखने को मिला है। केकेआर और लखनऊ सुपर जाएंट्स दोनों टीमों के बीच में आईपीएल में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम जहां 4 मैचों को जीतने में कामयाब रही है तो वहीं केकेआर सिर्फ 2 ही मैचों को जीत सकी है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के फॉर्म को भी देखा जाए तो उसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा सकता है, जिसमें उन्होंने 2 मैच खेलने के साथ एक में जीत जबकि एक में हार का सामना किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button