News

National News: तिनसुकिया में पुलिस कमांडो कैंप पर उग्रवादी हमला, 4 जवान घायल

तिनसुकिया : असम के तिनसुकिया जिले से रविवार को एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। उग्रवादियों ने तड़के एक पुलिस कमांडो कैंप को निशाना बनाते हुए भीषण हमला किया है। इस हमले में ग्रेनेड और संभावित मोर्टार का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें चार जवानों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है।

तड़के 2 बजे शुरू हुआ ’20 मिनट’ का खूनी खेल

प्रत्यक्षदर्शियों और कैंप में मौजूद अधिकारियों के अनुसार, यह हमला बेहद योजनाबद्ध तरीके से किया गया।शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2:01 बजे पहला जोरदार धमाका सुना गया।अधिकारियों ने बताया कि पहले धमाके के बाद अगले 20 मिनट तक लगातार विस्फोटों की आवाजें आती रहीं। हमलावरों ने कैंप को चारों ओर से घेरकर ग्रेनेड फेंके। कैंप के एक अधिकारी के मुताबिक, धमाकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि संदेह जताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने हमलों के लिए मोर्टार का भी इस्तेमाल किया है।

उल्फा उग्रवादियों पर गहराया शक

प्रारंभिक जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर इस हमले के पीछे प्रतिबंधित संगठन अल्फा उग्रवादियों का हाथ बताया जा रहा है।उग्रवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर कमांडो कैंप पर अचानक धावा बोला ताकि जवानों को संभलने का मौका न मिल सके।कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर घने जंगलों का सहारा लेकर भाग निकले।

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर, सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद पूरे तिनसुकिया जिले और पड़ोसी इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। घायल चार जवानों को तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।असम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए जंगलों में बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button