Bihar INFACTNews

Bihar: गाय ने दो मुंह और चार आंखों वाले बछड़े का दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी लोगो की भीड़

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित प्रसंडो गांव इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर इस छोटे से गांव में एक गाय ने दो मुंह और चार आंखों वाले एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया है। इस अनोखे जन्म की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई है और बछड़े को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

अमित सिंह के घर जन्मा ‘अद्भुत’ बछड़ा

यह दुर्लभ मामला स्वर्गीय बैकुंठ सिंह के पुत्र अमित सिंह उर्फ टिंकू के घर सामने आया है।
बछड़े के दो मुंह और चार आंखें हैं, जो देखने में काफी विस्मयकारी लग रहे हैं।जैसे ही गांव वालों को इस जन्म की जानकारी मिली, अमित सिंह के घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दूर-दराज के इलाकों से भी लोग इस ‘अद्भुत’ दृश्य को अपनी आंखों से देखने पहुंच रहे हैं।

पशुपालक बोले- “पहले कभी नहीं देखी ऐसी घटना”

पशुपालक अमित सिंह ने बताया कि उनकी गाय ने पहले भी कई सामान्य बछड़ों को जन्म दिया है, लेकिन इस बार का मामला बेहद चौंकाने वाला है।गांव में इस घटना को लेकर आस्था और जिज्ञासा का अनूठा संगम दिख रहा है। जहां कुछ लोग इसे प्रकृति का करिश्मा मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे दैवीय संकेत मानकर पूजा-अर्चना की बात भी कर रहे हैं। दिन भर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोग बछड़े के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते नजर आए।

चमत्कार नहीं, ‘जन्मजात विकृति’ है वजह

आम लोगों के लिए यह भले ही आस्था का विषय हो, लेकिन विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों ने इसे वैज्ञानिक नजरिए से स्पष्ट किया है।पशु चिकित्सकों के अनुसार, यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि ‘कंजेनिटल एब्नार्मेलिटी’ (जन्मजात विकृति) का मामला है।गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के असामान्य विकास या कोशिकाओं के सही ढंग से न बंटने के कारण ऐसी दुर्लभ शारीरिक संरचनाएं बन जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button