Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: हरियाणा हादसे में जादूगोड़ा–ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत मामले में विधायक संजीव सरदार ने श्रम मंत्री से की मुलाकात

जादूगोड़ा । हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से पोटका के जादूगोड़ा क्षेत्र के बनगोड़ा गांव के चार मज़दूर और ईचागढ़ के दो मजदूरो की असामयिक मौत हो गई है।

विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के मदद के लिए विभागीय मंत्री से मिले

इस दुखद घटना पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और इस कठिन समय में सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।इस मामले को लेकर विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद से मुलाकात कर मृतकों के परिजनों को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो भी मौजूद रहीं।

मुआवजा और मृतकों के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था हो – विधायक

विधायक संजीव सरदार ने मंत्री से मृतकों के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया. तथा जिस कंपनी में मजदूर कार्यरत थे, उससे मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाए तथा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सहायता राशि भी जल्द उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि इस दुःखद घटना में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button