Jharkhand INFACTNews

Bihar: ‘पिंक बस’ और ‘बिहार शक्ति पोर्टल’ लॉन्च, 10 महिलाओं को मिला ‘बिहार अपराजिता सम्मान’

पटना: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ज्ञान भवन में “सशक्त महिला-समृद्ध बिहार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार की बेटियों और महिलाओं के लिए कई नई सौगातें दी गईं। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने इस मौके पर ‘पिंक बस’ सेवा और 11 नए ‘वन स्टॉप सेंटर’ का उद्घाटन कर महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संकल्प दोहराया।

बिहार अपराजिता सम्मान: संघर्ष से मुकाम पाने वाली 10 महिलाएं सम्मानित


कार्यक्रम के दौरान राज्य की उन 10 सफल महिलाओं को ‘बिहार अपराजिता सम्मान’ से नवाजा गया, जिन्होंने अपने संघर्ष से समाज में मिसाल पेश की है। सम्मानित होने वालों में पटना के बाढ़ की एसडीएम और IAS अधिकारी गरिमा लोहिया (वर्ष 2023 बैच) भी शामिल हैं।

सम्मानित महिलाओं की सूची:

गरिमा लोहिया (IAS, बाढ़ अनुमंडल)

रितिका (पटना)

पूजा कुमारी (पटना)

काजल कुमारी (शिवहर)

अलीशा (अररिया)

कंचन कुमारी (वैशाली)

अमृता कुमारी (बांका)

पूजा कुमारी (बांका)

ब्यूटी कुमारी (सुपौल)

रौशनी परवीन (किशनगंज)

‘पिंक बस’ और ‘वन स्टॉप सेंटर’ की सौगात

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने दो बड़े कदम उठाए हैं:

पिंक बस सेवा: महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए मंत्री मदन सहनी ने पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वन स्टॉप सेंटर: राज्य में 11 नए ‘वन स्टॉप सेंटर’ शुरू किए गए हैं। अब बिहार में इनकी कुल संख्या 50 हो गई है। यहाँ महिलाओं की शिकायतों का समाधान और उनके कौशल विकास की व्यवस्था की गई है।

बिहार शक्ति पोर्टल: क्षेत्रीय स्तर की महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल और बाल विवाह उन्मूलन गाइड भी लॉन्च किया गया।

नीतीश कुमार के कार्यों को किया याद

मंत्री मदन सहनी और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान की चर्चा की। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण।नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी।महिला उद्यमी योजना के तहत 1.81 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि।

मंत्री मदन सहनी ने भावुक होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की खबर से राज्य की महिलाएं मर्माहत हैं, क्योंकि उन्होंने ही महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है।

“वंचित महिलाओं तक पहुंचेगा लाभ”

समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी और महिला एवं बाल विकास निगम के निदेशक योगेश कुमार सागर की उपस्थिति में मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी वंचित महिला तक पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button