Bihar INFACTNews

Bihar: जुलाई 2026 से खुलेंगे 213 नए डिग्री कॉलेज,सीएम नीतीश का ऐलान “अब हर प्रखंड में होगा अपना कॉलेज”

पटना: बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की राह अब और भी आसान होने वाली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए राज्य में 213 नए डिग्री कॉलेज खोलने का ऐलान किया है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले सत्र यानी जुलाई 2026 से इन कॉलेजों में विधिवत पढ़ाई शुरू हो जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब राज्य के हर प्रखंड में कम से कम एक डिग्री कॉलेज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

छात्राओं को मिलेगा सीधा लाभ: घर के पास होगी उच्च शिक्षा

मुख्यमंत्री ने अपनी इस घोषणा के पीछे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा दूर-दराज के इलाकों में रहने वाली छात्राओं को अब डिग्री की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों या दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। घर के पास कॉलेज होने से विशेषकर लड़कियों के ‘ड्रॉपआउट’ रेट में कमी आएगी और उच्च शिक्षा में उनका नामांकन बढ़ेगा।

55 संस्थान बनेंगे ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’

शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सरकार गुणवत्ता पर भी ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के 55 प्रमुख शिक्षण संस्थानों को ‘सेंटर फॉर एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जाएगा।इन संस्थानों में अत्याधुनिक लैब, डिजिटल लाइब्रेरी और विश्वस्तरीय शोध सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।इसका उद्देश्य बिहार के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

मिशन मोड में काम करेगी सरकार

जुलाई 2026 की समय सीमा को देखते हुए शिक्षा विभाग को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कॉलेजों के लिए जमीन चिन्हित करने और आवश्यक पदों के सृजन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि बिहार का कोई भी मेधावी छात्र संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button