LifestyleNews

गुनगुने नमक के पानी में रखें पैर रात को सोने से पहले, होंगे ये फायदे…

दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद खुद को सुकून देने का सबसे आसान तरीका गुनगुने नमक के पानी में पैर रखना है। आइए जानते हैं कि इसके लाभ क्या-क्या हैं?

Salt Water Foot Soak:

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने पूरे शरीर का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन अक्सर अपने पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं। दिनभर का तनाव, घंटों खड़े रहकर काम करना या टाइट जूते पहनना। इसका बुरा असर हमारे पैरों पर पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि केवल 15-20 मिनट गुनगुने नमक के पानी में पैर डुबोकर बैठने से आप न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक सुकून भी पा सकते हैं? आइए जानते हैं।

नमक का पानी दिनभर के थकान से दिलाता है राहत

जब आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर पैर रखते हैं, तो यह मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। नमक में मौजूद मैग्नीशियम स्किन के खिचाव और सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे हम काफी लंबे समय तक खड़े रह सकते हैं और हमें थकान महसूस नहीं होगी।

नमक के पानी से नींद में होता है सुधार

पैर हमारे शरीर के ‘प्रेशर पॉइंट्स’ का केंद्र होते हैं। गर्म पानी और नमक नर्वस सिस्टम को शांत करता है। जिससे हमारा तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है।

पैरों की बदबू और डेड स्किन से मिलता है छुटकारा

नमक एंटी-सेप्टिक माना जाता है। यह पैरों की डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालता है। इससे एड़ियां मुलायम बनती हैं। अगर आपको पसीने की वजह से पैरों में स्मेल आती है, तो यह सबसे सस्ता और प्रभावी इलाज है।

नमक से टांक्सिन्स निकलता है बाहर

ऐसा माना जाता है कि नमक का पानी शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। जिससे ब्ल़ड सर्कूलेशन अच्छा बना रहता है।

इस तरह करें फुट सोक तैयार

  1. एक टब में इतना गुनगुना पानी लें जिसमें आपके पैर डूब जाएं।2.
  2. इसमें 2 चम्मच सेंधा नमक या साधारण फिर सफेद नमक मिलाएं।
  3. पैरों को 15 से 20 मिनट तक पानी में रहने दें।4.
  4. पैर पोंछने के बाद उन पर नारियल तेल या अच्छी क्रीम लगाकर मसाज करें और मोजे पहन लें। इससे आपको आराम मिल सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। The Infact Network आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button