Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: बलदेव सिंह बने राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

जमशेदपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड में अपने संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए जमशेदपुर के सक्रिय नेता बलदेव सिंह पर बड़ा भरोसा जताया है। बलदेव सिंह को राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक का सफर

बलदेव सिंह अब तक पूर्वी सिंहभूम जिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिले में उनके सक्रिय कार्यकाल और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति उनके राजनीतिक कद में वृद्धि के साथ-साथ कोल्हान क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जताया भरोसा

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी ने बलदेव सिंह के मनोनयन पत्र जारी करते हुए उम्मीद जताई है कि वे अपनी नई भूमिका में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि बलदेव सिंह अपने क्षेत्र और जिले में संगठन को सक्रिय रखने के लिए निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन करें। संगठन के कार्यों की प्रगति के लिए समय-समय पर कार्यक्रमों की फोटो और वीडियो प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि पार्टी की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

समर्थकों में हर्ष का माहौल

बलदेव सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही जमशेदपुर के राजद कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि बलदेव सिंह के अनुभव का लाभ अब पूरे प्रदेश के अल्पसंख्यक समाज और पार्टी संगठन को मिलेगा।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वे सामाजिक सद्भाव और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button