Bihar INFACTNews

BIHAR : 6 अप्रैल को भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, बूथ से प्रदेश तक होंगे भव्य कार्यक्रम

पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी 6 अप्रैल को अपना 45वां स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में है। पटना स्थित प्रदेश कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। पार्टी इस अवसर को ‘विश्वास, विकास और देश की विजय’ के संकल्प के रूप में मनाएगी। भाजपा के अनुसार, यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि ‘नए भारत’ के निर्माण की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान है।

बूथ स्तर पर जुटेंगे कार्यकर्ता; 6 और 7 अप्रैल को विशेष कार्यक्रम

स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई है. 6 और 7 अप्रैल को पार्टी के सभी प्राथमिक सदस्य और पदाधिकारी अपने-अपने चिन्हित बूथों पर पहुँचेंगे।हर बूथ पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन व सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

“गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान: 7 से 12 अप्रैल तक

पार्टी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने के लिए एक विशेष सप्ताह समर्पित किया है।7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान चलाया जाएगा।इस दौरान नेता और कार्यकर्ता गांवों और शहरी बस्तियों में प्रवास करेंगे, लोगों की समस्याएं सुनेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

विकसित बिहार से विकसित भारत: युवाओं पर विशेष फोकस

भाजपा ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराते हुए बिहार की भूमिका को अहम बताया है पार्टी का मानना है कि जब तक बिहार विकसित नहीं होगा, तब तक देश का समग्र विकास संभव नहीं है। गैर-राजनीतिक और नए युवाओं को विचारधारा से जोड़ने के लिए मंडल से प्रदेश स्तर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। युवाओं को ‘विकसित भारत’ के एंबेसडर के रूप में तैयार करने का निर्णय लिया गया है।पार्टी नेतृत्व ने सभी जिला अध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देश दिया है कि स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में स्थानीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का भी ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button