BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: चक्रवात ‘अकवान ‘ और भारी बारिश के अलर्ट पर 20 नवंबर को कक्षा 5 तक के स्कूल बंद, शिक्षकों को स्कूल में रहना अनिवार्य

जमशेदपुर। चक्रवात अकवान और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में प्रवेश वर्ग से कक्षा पांचवीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां 20 नवंबर को स्थगित रहेंगी। हालांकि, विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचना अनिवार्य होगा। इस दौरान उन्हें गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।

मौसम विभाग ने जारी की सतर्कता बरतने की चेतावनी

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 19 नवंबर को जारी आदेश में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिणी झारखंड के जिलों में चक्रवात अकवान और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्वी सिंहभूम ऑरेंज जोन में, मूसलाधार बारिश की आशंका

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले को ऑरेंज जोन में चिह्नित किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत एहतियाती निर्णय लिया गया है।आदेश के अनुसार, 20 नवंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में प्रवेश वर्ग से कक्षा पांचवीं तक पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा।

शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य, ई-विद्यावाहिनी में दर्ज होगी हाजिरी

जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पढ़ाई स्थगित रहने के बावजूद सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्धारित समय पर उपस्थित रहना होगा। उन्हें विद्यालय में गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।इसके अलावा, जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज करना भी अनिवार्य किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button