Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: उरीमारी के लुरुंगा में अवैध कोयला खदान धंसी, दो मजदूरों की मौत

रामगढ़: जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरुंगा में शनिवार को एक अवैध कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। कोयला काटने के दौरान अचानक खदान की चाल (छत) धंस गई, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान शिबू बेदिया और सुखदेव गंझू के रूप में हुई है।

अवैध खनन के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर अवैध कोयला खदान में कोयला काट रहे थे। इसी दौरान अचानक खदान की चाल धंस गई और दोनों मजदूर उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और अवैध खनन में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button