Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: कानून-व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा निकालेगी आज मशाल जुलूस

जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। बंद से पहले गुरुवार शाम शहर के विभिन्न मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसकी जानकारी साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेताओं ने दी।

अभय सिंह बोले- अपराध से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि शहर में हत्या, लूट, छिनतई, महिलाओं के साथ स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।उन्होंने हालिया हिमांशु सिंह हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे शहर में भय का माहौल पैदा कर दिया है। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के बजाय समझौते की कोशिशें अधिक की जाती हैं।उन्होंने व्यापारियों, उद्योगों, स्कूल प्रबंधन और आम नागरिकों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

पूर्णिमा साहू ने अपराध नियंत्रण के लिए उठाई मांग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कभी सुरक्षित शहर के रूप में पहचाने जाने वाला जमशेदपुर अब बढ़ते अपराधों से जूझ रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, चापड़बाजी और अन्य हिंसक घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने, नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करने और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष बोले- जनता की सुरक्षा के लिए आंदोलन

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और शहर की कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किया जा रहा है।उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होकर 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button