NewsRajasthan INFACT

Rajasthan : अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

अजमेर : राजस्थान के अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जेल परिसर में उनका शव मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।अजमेर के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश में था आतंक का पर्याय

जगन गुर्जर का नाम राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के डांग एवं चंबल क्षेत्र में लंबे समय तक दहशत का पर्याय माना जाता रहा। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, फिरौती, अपहरण और नकबजनी सहित 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं।

पहले भी जेल व्यवस्था पर उठ चुके हैं सवाल

इस घटना से पहले सितंबर 2025 में टोंक जेल से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हत्या और पुलिस पर फायरिंग के आरोपी दो कैदी हथियारों के साथ दिखाई दिए थे। वीडियो में वे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते, सिगरेट और गुटखा सेवन करते भी नजर आए थे।वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे। मामले की जांच के आदेश दिए गए थे और जेल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई थी।

जेल सुरक्षा और हिंसा पर फिर उठे सवाल

अजमेर जेल में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर जेलों की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों के बीच हिंसा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से समय-समय पर जेलों के अंदर मोबाइल, हथियार और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के उपयोग की घटनाएं सामने आती रही हैं।फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button