Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर की सुमन प्रसाद ने दिल्ली के ‘भारत बिल्डकॉन 2026’ में बिखेरा जलवा, ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने सराही झारखंड की कला

जमशेदपुर : देश की राजधानी नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित ‘भारत बिल्डकॉन 2026’ महाप्रदर्शनी में जमशेदपुर की विख्यात कलाकार सुमन प्रसाद ने अपनी शानदार और अनूठी कलाकृतियों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर झारखंड का नाम रोशन किया है। ब्रिक्स और ब्रिक्स प्लस देशों की वैश्विक भागीदारी वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर सुमन प्रसाद की कला को भारी सराहना मिली है।

वैश्विक मंच पर प्रदर्शित कीं भित्ति कलाएं और प्रीमियम कैनवास चित्र

मशहूर आर्ट वेंचर ‘फ्लेमिनआर्ट’ की संस्थापक सुमन प्रसाद ने इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में कला और वास्तुकला के अद्भुत संगम को प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रदर्शनी में मुख्य रूप से दीवारों पर उकेरी जाने वाली पारंपरिक और आधुनिक कला का बेहतरीन मिश्रण।त्रिविमीय प्रभाव देने वाली विशिष्ट कला। सजीव और गहरे संदेशों को समेटे हुए उत्कृष्ट पेंटिंग्स।इन कलाकृतियों में आधुनिक इंटीरियर डिजाइनिंग के साथ-साथ झारखंड की कलात्मक सोच और गहराई की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

ब्राजील से लेकर यूएई तक के डेलिगेट्स ने की कला की तारीफ

इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सुमन प्रसाद के स्टॉल पर पहुंचे विभिन्न देशों के शीर्ष प्रतिनिधियों और राजनयिकों ने उनकी कला की बारीकियों को बेहद करीब से देखा और उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।उनके कार्यों को सराहने वाले प्रमुख देशों के प्रतिनिधियों में शामिल हैं जिसमे ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल है। वैश्विक डेलिगेट्स ने भारतीय और विशेषकर झारखंड की इस रचनात्मक प्रतिभा को अद्भुत और बेजोड़ बताया।

झारखंड की कला को वैश्विक पहचान दिलाने में मील का पत्थर

नई दिल्ली से मिली इस बड़ी कामयाबी पर जमशेदपुर लौटने के बाद सुमन प्रसाद को शहर के खेल, कला और सामाजिक जगत से जुड़े प्रबुद्ध लोगों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। कला समीक्षकों का मानना है कि ‘भारत बिल्डकॉन’ जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्किटेक्चरल मंच पर झारखंड की किसी कलाकार को इतनी बड़ी वैश्विक पहचान मिलना राज्य के लिए गौरव का क्षण है।यह उपलब्धि आने वाले समय में झारखंड की क्षेत्रीय और समकालीन कला को अंतरराष्ट्रीय बाजार तथा बड़े कॉरपोरेट प्रोजेक्ट्स में जगह दिलाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button