BreakingNewsUP INFACT

Uttar Pradesh: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के आठ दिन बाद नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आठ मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसे सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • भूपेन्द्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग सौंपा गया है।
  • मनोज पाण्डेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दिया गया है।
  • सोमेन्द्र तोमर को राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग का स्वतंत्र प्रभार मिला है।
  • कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग सौंपा गया है।
  • कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग मिला है।
  • सुरेन्द्र दिलेर को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • हंस राज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है।

सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक विभागों के इस बंटवारे के जरिए सरकार ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की रणनीति भी दिखाई दे रही है।

सोमवार को होगी पहली कैबिनेट बैठक

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के आवंटन के बाद अब सोमवार 18 मई को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक सुबह 9:45 बजे से 10:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें नए मंत्री भी शामिल होंगे।अब विभागों का बंटवारा होने के बाद सभी मंत्री अपनी-अपनी तैयारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button