Bihar INFACTNews

Bihar: बिहार में 12 आईएएस और 16 आईपीएस का तबादला, कुमार रवि को स्वास्थ्य सचिव और विकास वैभव बने गया के आईजी

पटना: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने रविवार (10 मई) को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को राज्य प्रशासन और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

कुमार रवि बने स्वास्थ्य विभाग के सचिव

आईएएस अधिकारी कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का नया सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में निशांत कुमार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद विभाग में यह अहम बदलाव किया गया है।

एच.आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एच.आर. श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का नया अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

संतोष कुमार मल्ल बने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव

संतोष कुमार मल्ल को जल संसाधन विभाग से हटाकर आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।

लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग की बड़ी जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय और विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अन्य आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

अजय यादव को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया
संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के सचिव का पूर्ण प्रभार मिला
प्रणव कुमार को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया
मनोज कुमार सिंह को बिहार भवन, नई दिल्ली का स्थानिक आयुक्त नियुक्त किया गया

आईपीएस अधिकारियों में भी बड़ा फेरबदल

सरकार ने पुलिस प्रशासन में भी बड़ा बदलाव किया है। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विकास वैभव बने मगध क्षेत्र के आईजी

आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को मगध क्षेत्र (गया) का पुलिस महानिरीक्षक ( बनाया गया है। वहीं नैयर हसनैन खान को आर्थिक अपराध इकाई से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की जिम्मेदारी दी गई है।

सुधांशु कुमार बने एडीजी विधि-व्यवस्था

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के एडीजी सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

रंजीत कुमार मिश्र बने अपराध अनुसंधान विभाग के आईजी

साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्र को अपराध अनुसंधान विभाग का आईजी बनाया गया है। वहीं संजय कुमार को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

अमित लोढ़ा को मिली नई जिम्मेदारी

आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो से हटाकर एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं संचार बनाया गया है। वहीं डॉ. कमल किशोर सिंह को रेलवे में एडीजी की जिम्मेदारी दी गई है।

बिहार प्रशासन में बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद बिहार के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सरकार आगामी योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों को तेजी से लागू करने के उद्देश्य से यह बदलाव कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button