BreakingDelhi INFACTNews

Delhi: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मुख्य आरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार, मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर ली थी जान

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने द्वारका के एक होटल में छिपे आरोपी राहुल मीणा को हिरासत में ले लिया है। राहुल पर आरोप है कि उसने एक आईआरएस अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की नृशंस हत्या की। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज और उसके पुराने रिकॉर्ड के आधार पर की है।

सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज

आरोपी की गतिविधियों को दो प्रमुख सीसीटीवी फुटेज ने बेनकाब किया।
पहला फुटेज: इसमें राहुल काले रंग की पैंट पहनकर अधिकारी के घर की तरफ जाता दिख रहा है।
दूसरा फुटेज: वारदात के बाद घर से निकलते समय उसने सफेद रंग की पैंट पहनी हुई थी और उसके कंधे पर एक बैग भी था।

वारदात का खौफनाक विवरण

पुलिस के अनुसार, राहुल मीणा घर की हर छोटी-बड़ी बात से वाकिफ था।पुराना नौकर राहुल पहले उसी घर में काम करता था, लेकिन बिलों में हेरफेर और धोखाधड़ी के कारण उसे एक महीने पहले ही नौकरी से निकाला गया था।उसे मालूम था कि अधिकारी दंपत्ति जिम जाते समय घर की चाबी बाहर कहां छिपाकर रखते हैं।वह सुबह 6 बजे घर में दाखिल हुआ। उसने छात्रा पर पहले लाठी से हमला किया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद मोबाइल चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

राजस्थान के अलवर से भी जुड़ा है आपराधिक इतिहास

आरोपी राहुल मीणा एक आदतन अपराधी प्रतीत होता है। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राहुल के खिलाफ राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाने में पहले से ही यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज है।राजगढ़ में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने के बाद वह दिल्ली भाग आया था। वहां की डीएसपी मनीषा इस मामले की जांच कर रही हैं।

यूपीएससी की तैयारी कर रही थी छात्रा

मृतका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और वारदात के समय घर पर अकेली थी। जब उसके माता-पिता जिम से लौटे, तब उन्हें बेटी का शव कमरे में मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या से पहले पीड़िता का उत्पीड़न भी किया गया था, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

अन्य गिरफ्तारियां

पुलिस ने इस मामले में दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है।एक व्यक्ति जो इलाके में कार साफ करता है और दूसरा पड़ोस में काम करने वाला एक घरेलू नौकर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button