BreakingNewsUP INFACT

Uttar Pradesh: दवा कारोबारी ने अपनी जुड़वा बच्चियों की गला रेतकर की हत्या, वारदात के वक्त बगल के कमरे में सो रही थी पत्नी

कानपुर : कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार तड़के एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। दवा कारोबारी शशि रंजन मिश्रा ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों, रिद्धि और सिद्धि की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी पिता ने खुद ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पत्नी को पुलिस ने जगाकर दी सूचना

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना रविवार रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच की है।वारदात के वक्त आरोपी की पत्नी रेशमा छेत्री और उनका बेटा बगल के कमरे में सो रहे थे। उन्हें इस खौफनाक वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब 4:30 बजे जब पुलिस त्रिमूर्ति अपार्टमेंट पहुँची, तब रेशमा को जगाया गया और उन्हें अपनी बेटियों की मौत की खबर मिली। इस सूचना से माँ और बेटा गहरे सदमे में हैं।

13 साल पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस जांच में सामने आया है कि शशि रंजन मिश्रा और रेशमा की शादी करीब 13 साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। यह परिवार पिछले आठ साल से विवेक गुप्ता के फ्लैट में किराए पर रह रहा था।दोनों जुड़वा बहनें मदर टेरेसा मिशन हाईस्कूल में कक्षा 5 की छात्राएं थीं।पुलिस ने मौके से एक स्टील का चापड़ बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल हत्या में किया गया।

घरेलू कलह और मानसिक तनाव की आशंका

डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही बदहवास पत्नी रेशमा ने सबसे पहले अपनी नौकरानी अमरावती को फोन कर घर बुलाया।फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button