Bihar INFACTNews

Bihar: बिहार में कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल रही, तेजस्वी यादव का सरकार पर बड़ा हमला

पटना : बिहार की वित्तीय स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की हालत इतनी खराब हो गई है कि कर्मचारियों के साथ-साथ उन्हें भी अभी तक सैलरी नहीं मिली है।तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में वित्तीय स्थिति चिंताजनक हो चुकी है और राज्य में अराजकता जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार ने बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाया है।

फारबिसगंज हत्या मामले पर भी सरकार को घेरा

तेजस्वी यादव ने फारबिसगंज में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले कभी इस तरह की घटनाओं के वीडियो देखने को नहीं मिलते थे।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और कोई देखने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी के पास होने के बावजूद अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

नीति आयोग की रिपोर्ट का दिया हवाला

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब उन्होंने बिहार को गरीब राज्य बताया तो लोगों ने उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह उनका नहीं बल्कि नीति आयोग की रिपोर्ट का निष्कर्ष है।उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर बिहार की स्थिति बेहद खराब है और इसके आंकड़े नीति आयोग की रिपोर्ट में साफ देखे जा सकते हैं।

सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर नहीं दिया जवाब

इस दौरान जब मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो तेजस्वी यादव ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button