Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: हजारीबाग में 3600 पेटी एक्सपायरी बीयर पर चला बुलडोजर, सड़क पर बहने लगी शराब

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में उत्पाद विभाग की कार्रवाई के दौरान सड़कों पर बीयर का ‘समंदर’ बहता नजर आया। चान्हो क्षेत्र में करीब 3600 पेटी एक्सपायरी बीयर को रोलर और बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान हजारों लीटर बीयर सड़क पर फैल गई और पानी की तरह बहने लगी। पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारियों की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। बीयर की पेटियों को सड़क पर फैलाकर रोलर और बुलडोजर से कुचल दिया गया, जिससे बड़ी मात्रा में बीयर सड़क पर बहते हुए मिट्टी में समा गई।

डिमांड नहीं होने से स्टॉक हो गया एक्सपायर

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में तैयार की गई बीयर बाजार में मांग के अनुरूप नहीं बिक पाई और करीब छह महीने से अधिक समय तक गोदाम में पड़ी रही। निर्धारित समय सीमा पार होने के बाद बीयर एक्सपायर हो गई, जिसके बाद नियमों के अनुसार इसे नष्ट करने की प्रक्रिया अपनाई गई।

सहायक आयुक्त ने दी जानकारी

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि कई बार कंपनियां मांग से अधिक उत्पादन कर लेती हैं। जब बाजार में मांग कम होती है तो स्टॉक लंबे समय तक गोदाम में पड़ा रहता है और बाद में एक्सपायर हो जाता है। ऐसे मामलों में नियमों के तहत शराब को नष्ट करना अनिवार्य होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button