Jharkhand: मिरुडीह में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पंजाब से लाकर खपाई जा रही थी अवैध शराब

सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत मिरुडीह में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उत्पाद विभाग व पुलिस कि सन्युक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार कि देर रात की गई इस छापेमारी में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई है तथा इसमे सलिप्त संचालक व अन्य लोग मौका देखकर फरार हो गये । मिरुडीह में रोड के किनारे टिना का शेड लगाकर फैक्टी चलाया जा रहा था ।
220 पेटी शराब जब्त
मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि विभाग को मिरुडीह में अवैध शराब के कारोबार की सटीक सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने रविवार को देर रात वहां छापेमारी की जो सोमवार सुवह 8 बजे तक चली, जिसमें कुल 220 पेटी नकली अंग्रेजी शराब (लगभग 1730 लीटर) जब्त की गई है साथ ही झारखंड मे बिकने वाले शराब के विभीन्न ब्रांड के खाली बोतले, ढक्कन, स्टिकर, कैमिकल से भरे भरे ड्रम और निर्माण में इस्तमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं । जिला उत्पाद विभाग के लिए इसे हाल के दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पंजाब से कनेक्शन, झारखंड का लेबल
जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शराब माफिया पंजाब से अवैध शराब की खेप झारखंड मंगवाते थे। बता दें कि छापेमारी में पंजाब लेवल लगा हुआ 3 ब्रांड की शराब बरामद हुई है, जिसमे इम्प्रेल ब्लु, आफ्टर डार्क एंव मेकडोनाल्ड शामिल है जो झारखंड में पूरी तरह प्रतिबंधित है। माफिया इस अवैध धंधे से मोटा मुनाफा कमाने के लिए शातिराना तरीका अपना रहे थे।
मुनाफे का खेल: ₹400 की बोतल पर झारखंड का रेट
उत्पाद अधीक्षक के अनुसार, माफिया पंजाब से कम दाम में शराब लाते थे। वहां की 400 रुपये कि फुल बोतल पर झारखंड का जाली लेबल लगा दिया जाता था। इसके बाद उसे झारखंड के निर्धारित सरकारी रेट पर ऊंचे दामों में अवैध रूप से बाजार में बेचा जाता था।
माफियाओं की तलाश जारी
विभाग अब इस सिंडिकेट के मुख्य सरगनाओं की पहचान करने में जुटा है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के संचालक और इसमें संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध शराब की सप्लाई चैन कहां-कहां तक फैली हुई थी।



